1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खराब फॉर्म के बावजूद वार्नर ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा रहेंगे : रिकी पॉटिंग

खराब फॉर्म के बावजूद वार्नर ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा रहेंगे : रिकी पॉटिंग

 Reported By: IANS
 Published : Sep 15, 2019 05:10 pm IST,  Updated : Sep 15, 2019 05:10 pm IST

पॉटिंग ने कहा, "मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की जगह भी पक्की है। हालांकि, मध्यक्रम में मैथ्यू वेड और ट्रेविस हेड पर प्रश्नचिन्ह है।

खराब फॉर्म के बावजूद वार्नर ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा रहेंगे : रिकी पॉटिंग- India TV Hindi
खराब फॉर्म के बावजूद वार्नर ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा रहेंगे : रिकी पॉटिंग Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग का कहना है कि सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर यहां जारी एशेज सीरीज में खराब प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे। वार्नर के लिए मौजूदा सीरीज बेहद खराब रही है और वह छह बार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार हुए हैं। तीन बार तो वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' ने पोंटिंग के हवाले से बताया, "वार्नर टीम में बने रहेंगे। अगर वह दूसरी पारी में भी बिना खाता खोले आउट हो जाए तो मुझे फर्क नहीं पड़ता, वह टीम में बने रहेंगे।"

पॉटिंग ने कहा, "मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की जगह भी पक्की है। हालांकि, मध्यक्रम में मैथ्यू वेड और ट्रेविस हेड पर प्रश्नचिन्ह है। मार्कस हैरिस को इस सीरीज में बेहतरीन तेज गेंदबाजों की चुनौती का सामना करना पड़ा है। टिक पेन भी कप्तान बने रहेंगे, लेकिन बल्लेबाजी क्रम में कुछ ऐसी जगहें हैं जिस पर पाकिस्तान सीरीज से पहले विचार किया जा सकता है।"

उन्होंने यह भी कहा कि विल पुकोवस्की जैसे युवा खिलाड़ियों को घरेलू सीरीज में मौका दिया जाएगा।

पॉटिंग ने कहा, "इतनी जगहें खाली हैं ऐसे में मैं पुकोवस्की जैसे खिलाड़ी को मौका मिलते हुए देखना चाहूंगा। सभी लंबे समय से उनके बारे में बात कर रहे हैं। उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है, लेकिन वह एक बेहतरीन युवा बल्लेबाज हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल