1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. घर के पीछे बल्लेबाजी की नकल करते-करते थक चुके हैं वॉर्नर, कही ये बड़ी बात

घर के पीछे बल्लेबाजी की नकल करते-करते थक चुके हैं वॉर्नर, कही ये बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 24, 2020 06:34 pm IST,  Updated : May 24, 2020 06:34 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज़ डेविड वार्नर मैदान से दूर हैं और फिलहाल अपने टिकटोक वीडियो के माध्यम से सभी का मनोरंजन कर रहे है। 

घर के पीछे बल्लेबाजी...- India TV Hindi
घर के पीछे बल्लेबाजी की नकल करते-करते थक चुके हैं वॉर्नर, कही ये बड़ी बात Image Source : BCCI

कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज़ डेविड वार्नर मैदान से दूर हैं और फिलहाल अपने टिकटोक वीडियो के माध्यम से सभी का मनोरंजन कर रहे है। रविवार को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें घरे के पीछे बल्लेबाजी की नकल करते देखा जा सकता है।

डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ""ठीक है, मैं अब बहुत बोर और थक गया हूं। हम कब फिर से शुरुआत कर सकते हैं। घर के पीछे बल्लेबाजी की नकल करते-करते थक गया हूं।"

इससे पहले डेविड वॉर्नर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के ‘बाला’ गाने पर डांस करते नजर आए थे। वार्नर ने टिकटॉक पर अपने डांस का वीडियो शेयर किया था। बता दें, पिछले कुछ दिनों से वॉर्नर टिकटॉक पर काफी सक्रिय हैं।

डांस का वीडियो को शेयर करते हुए वॉर्नर ने लिखा, "मुझे लगता है कि मैंने अक्षय कुमार को कवर कर लिया है। वॉर्नर के इस वीडियो पर विराट कोहली ने हुए मजाकिया रिएक्शन दिया। इसके बाद वॉर्नर ने कोहली को टिकटॉक ज्वॉइन करने लिए कहा।

विराट कोहली के कमेंट पर डेविड वॉर्नर ने जवाब देते हुए लिखा, "आप अगले हैं भाई, कमऑन भाई एक डुएट… आपकी पत्नी आपके लिए अकाउंट बना देंगी। वहीं वॉर्नर को इस वीडियो पर अक्षय कुमार से भी तारीफ मिली। अक्षय कुमार ने वॉर्नर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- आपने एकदम परफेक्ट किया।

हाल ही में वॉर्नर पूरे परिवार के साथ पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के गाने 'स्लोली-स्लोली' पर डांस करते हुए नजर आए थे। लॉकडाउन के बीच वॉर्नर ने टिकटॉक पर अपने फैन्स को कॉपी करने का खास चैलेंज भी दिया था। विड वॉर्नर ने कहा था क्रिकेट को पसंद मत करो बल्कि उससे प्यार करो। वीडियो को पोस्ट करते हुए वॉर्नर ने लिखा "मैं क्रिकेट को पसंद नहीं करता, उससे प्यार करता हूं। इसे दोहराने की कोशिश करो।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल