1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'शीला की जवानी' गाने पर डेविड वॉर्नर ने बेटी के साथ किया शानदार डांस, देखें वीडियो

'शीला की जवानी' गाने पर डेविड वॉर्नर ने बेटी के साथ किया शानदार डांस, देखें वीडियो

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2020 03:16 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 03:43 pm IST

वीडियो में वॉर्नर की बेटी भारतीय वेषभूषा में नजर आ रही है जबकि वॉर्नर शीला की जवानी गाने पर डांस कर रहे हैं।

David Warner with his Daughter- India TV Hindi
David Warner with his Daughter Image Source : TIKTOK/DAVIDBULLWARNER31

मेलबर्न, 18 अप्रैल (आईएएनएस)| कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट गतिविधियां रुकी हुई हैं और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वॉर्नर ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ बॉलीवुड गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

वॉर्नर इसी सप्ताह टिकटॉक से जुड़े हैं और उन्होंने अब इस पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वॉर्नर की बेटी इंडियन ड्रेस में नजर आ रही है जबकि वॉर्नर शीला की जवानी गाने पर डांस कर रहे हैं।

उन्होंने इस वीडियो में कैप्शन देते हुए लिखा, "भारत ने मुझे एक और वीडियो बनाने को कहा। कृपया कोई मेरी मदद करे।"

ये भी पढ़ें : डेविड वॉर्नर ने आईपीएल से जुड़ा सबसे यादगार पल का खुलासा किया

इससे पहले, भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह और उनका बेटा जोरावर बॉलीवुड गाने 'डैडी कूल' पर डांस कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : डेविड वॉर्नर ने उतारी जडेजा की नक़ल, दिखाई बल्ले से शानदार तलवारबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल