1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS v IND : ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते मैदान से बाहर गए वॉर्नर

AUS v IND : ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते मैदान से बाहर गए वॉर्नर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2020 03:19 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 06:41 pm IST

सिडनी में रविवार को खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को चोट के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा है।

AUS v IND : ऑस्ट्रेलिया को...- India TV Hindi
AUS v IND : ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते मैदान से बाहर गए वॉर्नर Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को रविवार को यहां दूसरे वनडे के दौरान ग्रोइन चोट लग गयी जिसके कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज के बचे हुए मैचों में उनके खेलने पर संदेह बन गया। वार्नर को भारतीय पारी के चौथे ओवर में डाइव करने के बाद उठने में परेशानी हुई जिसके बाद वह सिडनी क्रिकेट मैदान से बाहर चले गये।

इस सीनियर खिलाड़ी को स्कैन कराने के लिये करीब के अस्पताल में ले जाया गया। मैच के बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच से जब इस सलामी बल्लेबाज की हालत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह चोट की गंभीरता से वाकिफ नहीं हैं लेकिन उन्हें उनके उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं है।

AUS v IND : दूसरे वनडे में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल किया बड़ा मुकाम

उन्होंने भारत पर 51 रन की जीत से तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद कहा, ‘‘पता नहीं, मुझे नहीं लगता कि वह उपलब्ध होगा, हमें उसके स्थान पर किसी को लाना होगा।’’ वार्नर गेंद को रोकने के लिये कूदे और गिरने के बाद वह जिस तरह से दर्द से कराह रहे थे ऐसा लगता है कि वह केवल तीसरे और अंतिम वनडे में ही नहीं बल्कि इसके बाद होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी नहीं खेल पायेंगे। टीम के साथी पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और फिजियो डेविड बीकले ने वार्नर को ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के लिये कुछ कदम चलने में मदद की जिसके बाद वह सीधे अस्पताल चले गये।

मिड-ऑफ पर पर चोटिल होने से पहले वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट पर 389 रन की पारी के दौरान 83 रन की शानदार पारी खेली थी। वनडे सीरीज का अंतिम मैच बुधवार को कैनबरा में खेला जायेगा। सीमित ओवर की सीरीज के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जायेगी। टेस्ट मैच 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू होंगे। दो दिन पहले मार्कस स्टोइनिस को भी सीरीज के शुरूआती मैच में मांसपेशियों का खिंचाव आ गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल