1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वॉर्नर ने बाल मुंडवाने के लिए विराट कोहली और स्टीव स्मिथ को किया नॉमिनेट, जाने क्या है कारण

डेविड वॉर्नर ने बाल मुंडवाने के लिए विराट कोहली और स्टीव स्मिथ को किया नॉमिनेट, जाने क्या है कारण

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 31, 2020 12:46 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 12:46 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने मेडिकल स्टाफ के सपोर्ट में अपने बाल मुंडवा लिए है। 

David Warner nominated Virat Kohli and Steve Smith for shaving hair, what is the reason- India TV Hindi
David Warner nominated Virat Kohli and Steve Smith for shaving hair, what is the reason Image Source : BCCI

कोरनावायर के कहर से पूरी दुनिया ठप पड़ी है, लेकिन डॉक्टर दिन-रात मेहनत कर मरीजों को ठीक कर रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने मेडिकल स्टाफ के सपोर्ट में अपने बाल मुंडवा लिए है। अपना सिर मुंडवाने के बाद वॉर्नर ने अपने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और भारत के कप्तान विराट कोहली को ऐसा करने का चैलेंज किया है।

वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा "फ्रंटलाइन पर काम करने वालों के समर्थन में अपना सिर मुंडाने के लिए नामांकित किया गया है # कोविद -19 यहाँ एक समय व्यतीत हो गया है। मुझे लगता है कि मैंने आखिरी बार ऐसा पदार्पण के समय किया था। पसंद आया या नहीं।"

डेविड वॉर्नर के अलावा भी बाकी क्रिकेट अलग-अलग तरह से कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अपने-अपने देश को सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने 80 लाख रुपए का दान कर अपना योगदान किया है।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और बल्लेबाजी के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 50-50 लाख रुपये दिए, जबकि विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये का योगदान दिया।

सुरेश रैना और क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने भी क्रमशः 52 और 50 लाख रुपये दिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल