1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 में ऑरेंज आर्मी में नजर नहीं आएंगे वॉर्नर, खुद कही ये बात

IPL 2022 में ऑरेंज आर्मी में नजर नहीं आएंगे वॉर्नर, खुद कही ये बात

 Reported By: IANS
 Published : Oct 28, 2021 06:14 pm IST,  Updated : Oct 28, 2021 06:14 pm IST

वॉर्नर ने कहा कि वह निश्चित रूप से नीलामी पूल में अपना नाम रखेंगे। क्योंकि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा फिर से टीम में बनाए रखने की उम्मीद नहीं है।

David Warner says he will go into IPL auction for next...- India TV Hindi
David Warner says he will go into IPL auction for next season Image Source : TWITTER HANDLE/@SUNRISERS

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी जल्द होने वाली है। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने गुरुवार को कहा है कि वह आईपीएल के अगले सीजन के लिए नीलामी में अपना नाम देंगे। क्योंकि वह इस लीग में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं।

उन्होंने इस बारे में सेन रेडियो स्टेशन को जानकारी दी। वॉर्नर ने कहा, वह निश्चित रूप से नीलामी पूल में अपना नाम रखेंगे। क्योंकि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा फिर से टीम में बनाए रखने की उम्मीद नहीं है। इसलिए अगले सीजन में वो एक नई शुरुआत करना चाहते हैं।

वॉर्नर इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा, अभी भी सनराइजर्स हैदराबाद से उन्हें टीम से बाहर करने के ऊपर कोई स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ है।

डेविड वार्नर की भविष्यवाणी, कहा- ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीतेगा एशेज

वॉर्नर ने कहा, उन्होंने अपना अंतिम मैच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला है, साथ ही कहा कि उन्होंने इस टीम के साथ आठ सीजन बिताए हैं, इस दौरान टीम ने 2016 में खिताब अपने नाम किया था। इस बात की खुशी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल