1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिटायरमेंट के बाद डीडीसीए ने किया गौतम गंभीर को सम्मानित, देखें तस्वीरें

रिटायरमेंट के बाद डीडीसीए ने किया गौतम गंभीर को सम्मानित, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 09, 2018 08:02 pm IST,  Updated : Dec 09, 2018 08:15 pm IST

भारतीय पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने हाल ही में क्रिेकट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था, इसके बाद आज डीडीसीए यानी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें सम्मानित किया है और उन्हें दिल्ली में क्रिकेट के खेल को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करने की भी बात कही है।

gambhir and rajat sharma- India TV Hindi
gambhir and rajat sharma Image Source : TWITTER: @RAJATSHARMALIVE

भारतीय पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने हाल ही में क्रिेकट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था, इसके बाद आज डीडीसीए यानी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें सम्मानित किया है और उन्हें दिल्ली में क्रिकेट के खेल को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करने की भी बात कही है।

गंभीर ने 4 दिसंबर को संन्यास का ऐलान किया था जिसके बाद उन्होंने आंध्र के खिलाफ अपने आखिरी रणजी मैच में शतक जड़ खुशी-खुशी क्रिकेट के खेल को अलविदा कहा। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर डीडीसीए के प्रेसिडेंट रजत शर्मा ने उन्हें उनके बेहतरीन खेल के लिए सम्मानित किया।

गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं उन्होंने सीमित ओवर क्रिकेट में आखिरी बार जनवरी 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

गौतम गंभीर ने फेसबुक परए वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ये जीवन का सबसे मुश्किल फैसला था। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दिनों से लग रहा था कि इसका समय आ गया है। उन्होंने अपने करियर में मदद करने वालों को धन्यवाद दिया है। 

DDCA honours Gautam Gambhir
DDCA honours Gautam Gambhir 

गंभीर ने कहा, ‘‘अपने देश के लिए 15 साल से भी अधिक समय तक क्रिकेट खेलने के बाद मैं इस खूबसूरत खेल से अलविदा कहना चाहता हूं।’’ गम्भीर ने आगे लिखा, "आंध्र प्रदेश के साथ होने वाला रणजी ट्रॉफी मुकाबला मेरे करियर का अंतिम मैच होगा। मेरे करियर का अंत वहीं होने जा रहा है, जहां (कोटला स्टेडियम) से मैंने शुरुआत की थी। एक बल्लेबाज के तौर पर मैंने टाइमिंग का सम्मान किया है। मेरे लिए यह संन्यास लेने का सही समय है और मुझे लगता है कि यह मेरे शॉट्स की तरह ही स्वीट है।"

DDCA honours Gautam Gambhir
DDCA honours Gautam Gambhir 

गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों में 41.96 की औसत से 4154 रन बनाये जिसमें नौ शतकीय पारी शामिल है। उन्होंने 147 एकदिवसीय मैचों में 39.68 की औसत और 11 शतकीय पारियों की मदद से 5238 रन बनाये। गंभीर से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 37 मैच में सात अर्धशतक की मदद से 932 रन बनाये जिसमें उनका औसत 27.41 का था। आईपीएल में भी उन्होंने सफलता का स्वाद चखा और कोलकाता नाइट राइडर्स को 2012 और 2014 में कप्तान के तौर पर चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं दिल्ली के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गंभीर ने 198 मैच खेलकर 43 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से 15 हजार से भी अधिक रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल