1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची दिल्ली की टीम, डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने दी बधाई

विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची दिल्ली की टीम, डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने दी बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 18, 2018 05:59 pm IST,  Updated : Oct 18, 2018 05:59 pm IST

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दिल्ली की टीम को मिली रोमांचक जीत के बाद डीडीसीए और इंडिया टीवी के अध्यक्ष रजत शर्मा ने ट्विट कर बधाई दी है। 

pawannegidelhi- India TV Hindi
विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दिल्ली की टीम को मिली रोमांचक जीत के बाद डीडीसीए और इंडिया टीवी के अध्यक्ष रजत शर्मा ने ट्विट कर बधाई दी है।  Image Source : TWITTER: @INDIA_FANTASY

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली और झारखंड के बीच खेले गए रोमांचक सेमीफाइल मैच को दिल्ली ने 2 विकेट से जीत कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। दिल्ली की तरफ से पवन नेगी ने महत्वपूर्ण पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। दिल्ली का मुकाबला अब 20 अक्टूबर को फाइनल में मुबंई से होगा।

सेमीफाइनल में दिल्ली की टीम को मिली इस रोमांचक जीत के बाद डीडीसीए और इंडिया टीवी के अध्यक्ष रजत शर्मा ने ट्विट कर बधाई दी है। रजत शर्मा ने अपने ट्विट में टीम को फाइनल में पहुंचने की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ट्रॉफी जीतने की बात कही. साथ ही उन्होंने दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर का शुक्रिया भी अदा किया।

दिल्ली और झारखंड के बीच खेले गए इस मैच में झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 200 रनों का लक्ष्य दिया। हर किसी को लगा था कि इस लो स्कोरिंग मैच को दिल्ली की टीम आसानी से जीत जाएगी, लेकिन झारखंड के गेंदबाजों ने दिल्ली के सिलसिलेवार तरीके से विकेट गिराकर मैच में रोमांच भर दिया था। एक समय ऐसा था जब दिल्ली के 149 रन पर 8 विकेट गिर गए थे, तब लग रहा था कि दिल्ली यह मैच हार जाएगी, लेकिन उस समय दिल्ली के स्पिनर पवन नेगी ने नवदीप सैनी के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी की और आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल