1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किसी भी फॉरमेट से संन्यास नहीं लेंगे डिविलियर्स

किसी भी फॉरमेट से संन्यास नहीं लेंगे डिविलियर्स

 Written By: IANS
 Published : Jan 17, 2017 01:12 pm IST,  Updated : Jan 17, 2017 01:12 pm IST

जोहांसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वह क्रिकेट के किसी भी फॉरमेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। इसके साथ डिविलियर्स ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है,

ab de villiars- India TV Hindi
ab de villiars

जोहांसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वह क्रिकेट के किसी भी फॉरमेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। इसके साथ डिविलियर्स ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि अपने करियर को विस्तार देने के लिए वह टेस्ट मैचों से संन्यास पर विचार कर रहे हैं।

डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीकी रेडियो स्टेशन 702 से कहा, "मैं टेस्ट से संन्यास नहीं ले रहा हूं। मैं किसी भी फॉरमेट से संन्यास नहीं ले रहा हूं।"

मौजूदा समय में सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार ने डिविलियर्स ने हालांकि कहा कि 2019 विश्व कप में खेलना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह अपने ऊपर जारी दबाव को कम करने के लिए कदम उठाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल