1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप 2015 में मिली इस हार ने निभाया एबी डी विलियर्स के संन्यास में अहम रोल

वर्ल्ड कप 2015 में मिली इस हार ने निभाया एबी डी विलियर्स के संन्यास में अहम रोल

 Reported By: IANS
 Published : Jul 01, 2020 02:22 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 02:22 pm IST

डी विलियर्स ने बताया, "मैं आलोचना के नजरिए से नहीं कहूंगा.. मैं निजी नजरिए से कहूंगा। हां, इसने मेरे संन्यास लेने में बड़ा रोल निभाया।"  

defeat Against New Zealand in World Cup 2015 played an important role in the retirement of AB de Vil- India TV Hindi
defeat Against New Zealand in World Cup 2015 played an important role in the retirement of AB de Villiers Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर अब्राहम डिविलियर्स ने 2015 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच याद किया है, जहां उनकी टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हरा दिया था। डिविलियर्स ने कहा है कि उन्हें इस हार से काफी दुख हुआ था।

उन्होंने कहा कि यह शानदार मैच था लेकिन हार से उबरने में उन्हें समय लगा।

डिविलियर्स ने कहा कि इस हार ने उनके 2018 में संन्यास लेने के फैसले में अहम रोल निभाया।

ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा - माइकल हसी

क्रिकबज ने डिविलियर्स के हवाले से लिखा, "मैं आलोचना के नजरिए से नहीं कहूंगा.. मैं निजी नजरिए से कहूंगा। हां, इसने मेरे संन्यास लेने में बड़ा रोल निभाया।"

उन्होंने कहा, "मैं इसका बहुत सम्मान करता हूं.. हम उस रात खेल से हारे थे जो हकीकत में शानदार चीज है लेकिन मेरे लिए उस साल से पार पाना मुश्किल था, खासकर कुछ महीनों बाद टीम से मिलना। हमें दोबारा शुरुआत करनी थी लेकिन मैं उस विश्व कप से बाहर नहीं निकला था। यह काफी दर्द देता है।"

उन्होंने कहा, "हां, मैं काफी संवेदनशील हूं और इस तरह की चीजें, मैं क्या महसूस कर रहा हूं, इसे लेकर बड़ा रोल निभाता हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल