1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान ने दिया भारत को 309 रनों का लक्ष्य

वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान ने दिया भारत को 309 रनों का लक्ष्य

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2018 03:53 pm IST,  Updated : Jan 20, 2018 03:57 pm IST

ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 308 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

भारतीय खिलाड़ी- India TV Hindi
भारतीय खिलाड़ी

ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 309 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। शारजाह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 308 रन बनाए। फिलहाल खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम 11 ओवर में 72 रन पर अपने 1 विकेट खो चुकी है।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही है और उसे खिताब जीतने का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। 

इससे पहले एमसीसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में बुधवार को भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल