1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: उत्तराखंड पर बड़ी जीत से विदर्भ सेमीफाइनल में

रणजी ट्रॉफी: उत्तराखंड पर बड़ी जीत से विदर्भ सेमीफाइनल में

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2019 03:52 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 03:52 pm IST

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश ने 23 रन देकर पांच और बायें हाथ के स्पिनर सरवटे ने 55 रन देकर पांच विकेट लिये और उत्तराखंड को 159 रन पर ढेर कर दिया। 

उमेश यादव- India TV Hindi
उमेश यादव Image Source : GETTY IMAGES

नागपुर: उमेश यादव और आदित्य सरवटे की घातक गेंदबाजी से मौजूदा चैंपियन विदर्भ ने शनिवार को उत्तराखंड को पारी और 115 रन से करारी शिकस्त देकर शान से रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय तेज गेंदबाज उमेश ने 23 रन देकर पांच और बायें हाथ के स्पिनर सरवटे ने 55 रन देकर पांच विकेट लिये और उत्तराखंड को 159 रन पर ढेर कर दिया। 

पहली पारी में 274 रन से पिछड़ने के बाद उत्तराखंड ने खेल के पांचवें और अंतिम दिन अपनी पारी पांच विकेट पर 152 रन से आगे बढ़ायी लेकिन उसने अपने आखिरी पांच विकेट केवल सात रन के अंदर गंवा दिये। 

उत्तराखंड के निचले मध्यक्रम और पुछल्ले बल्लेबाज उमेश और सरवटे के सामने नहीं टिक पाये। पहली पारी में शतक जड़ने वाले सौरभ रावत खाता भी नहीं खोल पाये। उन्हें उमेश ने LBW आउट किया। इसके बाद सरवटे ने मालोलान रंगराजन (दो) को पवेलियन भेजा। 

उत्तराखंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज कर्णवीर कौशल ने 76 रन बनाये। 

मैच में नौ विकेट लेने वाले उमेश को मैन आफ द मैच चुना गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल