1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL में मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेलते नजर आएंगे शिमरोन हेटमायर

PSL में मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेलते नजर आएंगे शिमरोन हेटमायर

 Reported By: IANS
 Published : May 23, 2021 01:23 pm IST,  Updated : May 23, 2021 01:23 pm IST

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को हमवतन जॉनसन चार्ल्स के साथ पीएसएल की फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स ने जून में अबू धाबी में होने वाले बाकी बचे मैचों के लिए चुना है। 

PSL में मुल्तान...- India TV Hindi
PSL में मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेलते नजर आएंगे शिमरोन हेटमायर Image Source : GETTY

लाहौर| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को हमवतन जॉनसन चार्ल्स के साथ पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स ने जून में अबू धाबी में होने वाले बाकी बचे मैचों के लिए चुना है। बाएं हाथ के बल्लेबाज हेटमायर पीएसएल में पदार्पण करेंगे, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज चार्ल्स ने टूर्नामेंट के पहले संस्करणों में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ-साथ सुल्तान्स का प्रतिनिधित्व किया है।

सात कोविड -19 मामले सामने आने के बाद पीएसएल को 4 मार्च को निलंबित कर दिया गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 20 फरवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट को तुरंत रोक दिया था।

पीसीबी और छह पीएसएल फ्रेंचाइजी ने हाल ही में मुलाकात की थी और अबू धाबी में इसके शेष 20 मैचों कराने का फैसला किया था। पीसीबी ने कहा है कि फ्रैंचाइजी मालिकों से सलाह मशविरा करने के बाद मैचों की तारीख और विवरण की घोषणा की जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल