1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो इसलिए दिल्ली से छिन सकता है आईपीएल मैच होस्ट करने का अधिकार

तो इसलिए दिल्ली से छिन सकता है आईपीएल मैच होस्ट करने का अधिकार

 Reported By: IANS
 Published : Dec 06, 2017 11:42 am IST,  Updated : Dec 06, 2017 11:43 am IST

अगर अगले साल दिल्ली डेयरडेविल्स के मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होते हैं, तो दिल्ली टीम के खिलाड़ी संजू सैमसन के कारण स्टेडियम में अधिक संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंच सकते हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स- India TV Hindi
दिल्ली डेयरडेविल्स

तिरुवनंतपुरम: दिल्ली की धुंध श्रीलंका और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच जारी टेस्ट मैच में खिलाड़ियों के लिए बद से बदतर स्थिति उत्पन्न कर रही है और ऐसे में तिरुवनंतपुरम को फायदा मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस स्थिति के कारण अगले साल आईपीएल में होने वाले दिल्ली डेयरडेविल्स के घरेलू मैच दिल्ली के बजाए तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किए जा सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच पिछले महीने टी-20 मैच का आयोजन हुआ था। ऐसे में इस स्टेडियम ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 

केरल क्रिकेट संघ के सचिव जयेश जॉर्ज ने कहा कि इस मुद्दे पर 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाली बीसीसीआई की विशेष आम बैठक में चर्चा की जा सकती है। जॉर्ज ने कहा, "हम और केसीए यहां मैचों के आयोजन से काफी खुश होंगे, क्योंकि हमने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में अपनी मैच आयोजन की क्षमता को जाहिर किया है और वह भी एकदम नए स्टेडियम में। अगर हमें ऐसा अवसर मिलता है, तो हम अपने हाथ जरूर आगे बढ़ाएंगे।"

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में मिलने वाली सुविधाओं ने सबसे अधिक प्रशंसा हासिल की थी। खासकर भारतीय कप्तान विराट कोहली की ओर से। 

अगर अगले साल दिल्ली डेयरडेविल्स के मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होते हैं, तो दिल्ली टीम के खिलाड़ी संजू सैमसन के कारण स्टेडियम में अधिक संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंच सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल