1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: धोनी के खिलाफ साजिश! पुणे टीम से हो सकते हैं बाहर

IPL 10: धोनी के खिलाफ साजिश! पुणे टीम से हो सकते हैं बाहर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2017 08:52 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 08:52 pm IST

सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ऐसे दो भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनको कभी प्लेइंग इलेवन से हटाया नहीं गया। सीरीज से हटने का फैसला ये खुद करते थे। लेकिन...

MS Dhoni | Getty Images- India TV Hindi
MS Dhoni | Getty Images

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ऐसे दो भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनको कभी प्लेइंग इलेवन से हटाया नहीं गया। सीरीज से हटने का फैसला ये खुद करते थे। लेकिन जरा सोचिए IPL में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में धोनी को ड्रॉप कर दिया जाए तो आपको कैसा लगेगा? आपको शायद यकीन न हो लेकिन धोनी पर ऐसा खतरा मंडरा रहा है। 

इन्हें भी पढ़ें:

जिस धोनी की कप्तानी क्लास में विराट से लेकर बड़े से बड़े दिग्गज ऐडमिशन लेना चाहते हैं, उसी धोनी की सलाह स्मिथ IPL में नहीं सुनना चाहते हैं। दूसरी तरफ पुणे टीम के ही अजिंक्य रहाणे आज भी धोनी की कप्तानी के कायल हैं और उनसे कप्तानी के गुर सीखना चाहते हैं। दरअसल IPL सीजन 10 में धोनी को हटाकर स्मिथ को पुणे सुपरजाएंट का कप्तान बनाया गया और इसकी वजह धोनी का खराब प्रदर्शन बताया गया था। IPL-9 में धोनी की कप्तानी में पुणे ने 14 में से सिर्फ 5 में जीत मिली और टीम सातवें पायदान पर रही थी।

स्मिथ ने धोनी को दी चुप रहने की सलाह

अब हाल ही में भारत से करारी चोट खाए स्मिथ ने धोनी को चुप रहने की सलाह दे दी है, लेकिन धोनी की बेइज्जती यही रुकी नहीं, बल्कि अगर उनका बल्ला जरा सा भी चूका, तो वो ड्रॉप भी हो सकते हैं। जब इंडिया टीवी ने पुणे के मालिक संजीव गोयनका से यह सवाल पूछा तो वह जवाब देने की बजाय सफाई देने लगे। सीजन 9 में पुणे की तरफ से सबसे ज्यादा 14 मैचों में 480 रन रहाणे ने बनाए, जबकि धोनी ने 14 मैचों में 284 और स्मिथ ने 8 मैचों में 270 रन बनाए।

कहां से कहां पहुंच गए महेंद्र सिंह धोनी
हाल में हुए घटनाक्रमों पर नजर डाली जाए तो हम पाएंगे कि पहले धोनी को कप्तानी से बेदखल किया गया, फिर विकेट के पीछे चुप रहने का आदेश दिया गया। और अब यह अंदेशा लग रह है कि धोनी अपने करियर में पहली बार ड्रॉप हो सकते हैं। इस तरह से जिस IPL में धोनी ने कभी राज किया था, वही टूर्नामेंट अब धोनी के लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा बन गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल