
अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे उनकी छलांग प्रस्तावित थी, लेकिन पहले मौसम का जायजा लिया गया। शुरुआत में एएन-32 विमान मलपुरा स्थित ड्रॉपिंग जोन में पहुंचा। हवा के दबाव की जांच के लिए वहां पहले एक-एक कर दो पैराजंपर कूदे।
इसके बाद एएन-32 ने दोबारा चक्कर लगाया और धौनी ने अपनी पहली छलांग लगाई। पैराशूट बांधकर कूदे धौनी सफलतापूर्वक जमीन पर उतर गए। एहतियात के तौर पर धौनी के पीछे करीब दर्जन भर जंपरों ने भी छलांग लगाई।