1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वाइफ के साथ रिश्ते को लेकर बोले महेंद्र सिंह धोनी, "साक्षी खुश तो मैं खुश"

वाइफ के साथ रिश्ते को लेकर बोले महेंद्र सिंह धोनी, "साक्षी खुश तो मैं खुश"

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2019 12:11 pm IST,  Updated : Nov 27, 2019 12:11 pm IST

धोनी के भविष्य को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही है जो लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं।

Ms Dhoni with Wife Sakshi - India TV Hindi
Ms Dhoni with Wife Sakshi  Image Source : INSTA SCREEN GRAB

चेन्नई। क्रिकेट के मैदान पर भले ही वह ‘ कैप्टन कूल’ रहे हों लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि घर के मामले में फैसले उनकी पत्नी साक्षी लेती है और वह कभी दखल नहीं देते। यहां एक कार्यक्रम में 38 बरस के पूर्व कप्तान ने मजाकिया लहजे में कहा ,‘‘ मुझे पता है कि वह खुश रहेगी तो ही मैं खुश रह सकूंगा।’’ 

भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले धोनी ने 2010 में साक्षी से विवाह किया था। उन्होंने भारत मेट्रीमोनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मंगलवार की रात कहा ,‘‘ शादी होने तक सारे पुरूष शेर होते हैं।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं आदर्श पति हूं। मैं अपनी पत्नी को सारे फैसले लेने देता हूं। मुझे पता है कि वह खुश रहेगी तो ही मैं खुश रह सकूंगा। मेरी पत्नी तभी खुश रहेगी जब मैं उसकी हर बात में हां कहूं।’’ 

उन्होंने कहा कि उम्र के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ शादी का सार 50 बरस के बाद है। एक बार 55 के हो जाने पर प्यार की असली उम्र होती है। उस समय आपकी दिनचर्या बदल जाती है।’’ 

धोनी के भविष्य को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही है जो लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उनके करीबी एक सूत्र ने कहा कि वह अगले साल आईपीएल के बाद ही अपने भविष्य को लेकर फैसला लेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल