नई दिल्ली: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट दुनिया के जेम्स बांड हैं। इनका बात करने का तरीका और अंदाज़ इनकी पर्सनैलिटी को एक अलग पहचान देता है। जैम्स बॉंड भले ही एक फिल्मी किरदार हो लेकिन धोनी से उनकी एक बात कॉफी मेल खाती है और वो है उनका लकी नंबर 7। बात चाहे धोनी की बाइक की हो या टीशर्ट यहां तक की मैच में हार जीत तक पर उनके इस 7 अंक का जादू चलता है।
नंबर 7 से धोनी का कनेक्शन उनके जन्मदिन की तारीक 7-7-1981 से शुरु होता है। धोनी जब मैदान पर उतरते है तो अपना लकी नंबर यानी नंबर 7 अपने साथ लेकर चलते है। टीम इंडिया के उनके वनडे और टी 20 की जर्सी पर भी नंबर 7 नज़र आता है। यहां तक की आइपीएल में भी उनके जर्सी पर यही अंक लिखा होता है। 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद धोनी ने अपने लिए हीरे से जड़ा हुआ 7 अंक वाला एक लॉकेट बनवाया था।