1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिलीप वेंगसरकर के नाम हुआ वानखेड़े स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम

दिलीप वेंगसरकर के नाम हुआ वानखेड़े स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 20, 2020 09:56 am IST,  Updated : Aug 20, 2020 09:56 am IST

पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ताओं के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वेंगसरकर के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में नॉर्थ स्टैंड के तीन ब्लॉकों का नाम रखने का फैसला किया गया है।

दिलीप वेंगसरकर के नाम...- India TV Hindi
दिलीप वेंगसरकर के नाम हुआ वानखेड़े स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम Image Source : PTI

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने मंगलवार को अपनी शीर्ष क्रिकेट परिषद की बैठक में पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ताओं के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वेंगसरकर के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में नॉर्थ स्टैंड के तीन ब्लॉकों का नाम रखने का फैसला किया है।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन एपेक्स काउंसिल के सदस्य नदीम मेमन ने इस महीने की शुरुआत में वेंगसरकर को ये सम्मान दिए जाने का सुझाव रखा था, जिस पर अब मुहर लग गई है।

64 वर्षीय वेंगसरकर भारतीय क्रिकेट टीम के चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष हैं और एमसीए के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 1976 से 1992 के बीच भारत की ओर से 116 टेस्ट खेले हैं।

मिड-डे ने एमसीए सचिव संजय नाइक के हवाले से बताया, “शीर्ष क्रिकेट परिषद ने सर्वसम्मति वेंगसरकर के नाम पर एक स्टैंड का नाम रखने की मंजूरी दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी इसके लिए सही जगह का आकलन करेंगे।"

वानखेड़े स्टेडियम में ये बड़ा सम्मान पाने के बाद दिलीप वेंगसरकर ने खुशी जताई है। वेंगसरकर नें मिड-डे से बातचीत में कहा, "मैं बहुत ही भावुक महसूस कर रहा हूं और एक बड़ा सम्मान है। वानखेड़े स्टेडियम मेरा घरेलू मैदान रहा है और एमसीए मेरा घरेलू संघ है, इसलिए यह इसे अतिरिक्त विशेष बनाता है। मैं शीर्ष परिषद को धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरे भारत और मुंबई को भी धन्यवाद।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल