1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के करुणारत्ने फिट घोषित, अस्पताल से मिली छुट्टी

श्रीलंका के करुणारत्ने फिट घोषित, अस्पताल से मिली छुट्टी

 Written By: IANS
 Published : Feb 03, 2019 12:24 pm IST,  Updated : Feb 03, 2019 12:24 pm IST

श्रीलंका क्रिकेट ने सुबह ट्वीट करके कहा था कि करुणारत्ने को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है क्योंकि जांच से पता चला है कि सभी परिणाम सामान्य हैं। 

श्रीलंका के...- India TV Hindi
श्रीलंका के करुणारत्ने फिट घोषित, अस्पताल से मिली छुट्टी Image Source : AP IMAGE

कैनबरा: श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को बल्लेबाजी की और इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। 

यह अनुभवी सलामी बल्लेबाज शनिवार को जब 46 रन पर खेल रहा था तब पैट कमिन्स की उठती हुई गेंद उनकी गर्दन के पास लगी थी। वह लगभग दस मिनट तक मैदान पर लेटे रहे और बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया था। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को कहा कि ‘‘श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें खेलने के लिये अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा है कि यह मस्तिष्काघात का मामला नहीं है।’’ 

इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट ने सुबह ट्वीट करके कहा था कि करुणारत्ने को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है क्योंकि जांच से पता चला है कि सभी परिणाम सामान्य हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल