1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप सेमीफाइनल में धोनी से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर हैरान थे दिनेश कार्तिक

विश्व कप सेमीफाइनल में धोनी से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर हैरान थे दिनेश कार्तिक

 Edited By: IANS
 Published : Apr 22, 2020 04:43 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 04:43 pm IST

भारत इस मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हारकर फाइनल ही होड़ से बाहर हो गया था।

India vs New Zealand, Dinesh Karthik, MS Dhoni, ICC World Cup 2019, World Cup, cricket, cricket news- India TV Hindi
Dinesh kartik  Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजे जाने से वह हैरान थे। मैच में भारत ने जल्दी जल्दी विकेट गंवा दिए थे और कार्तिक को महेंद्र सिंह धोनी से पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया था। कार्तिक इस फैसले से काफी आश्चर्यचकित थे।

कार्तिक ने क्रिकबज से कहा, "यह मेरे लिए बिल्कुल हैरानी भरा था क्योंकि उन्होंने मुझे स्पष्ट रुप से कह रखा था कि मुझे सात नंबर पर ही बल्लेबाजी के लिए भेजा जाएगा। हमें विकेटों की पतझड़ को रोकने के लिए ऐसा करना था। मुझे पैड बांधने के लिए कहा गया और यह सब जल्दबाजी में हुआ। "

उन्होंने कहा, " मुझे उस वक्त लग नहीं रहा था कि विकेट इतने जल्दी-जल्दी गिर जाएंगे। अचानक से लोकेश राहुल आउट हो गए और मुझे अपना पैड बांधना पड़ा। "

कार्तिक ने कहा, "मैं तीसरे ओवर में गया और मुझे पता नहीं चला कि मैं कब आउट हो गया। लेकिन हमें ट्रेंट बाउल्ट के स्पैल खत्म होने तक विकेट गिरने से रोके रहना था। लेकिन दुर्भाग्यवश जब मैंने कदम बढ़ाना शुरू कर दिया तो फिर जेम्स नीशम द्वारा शानदार कैच लेने के कारण मैं आउट हो गया। "

भारत इस मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हारकर फाइनल ही होड़ से बाहर हो गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल