1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान, बोले चौथे नंबर पर मेरी जगह तय !

दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान, बोले चौथे नंबर पर मेरी जगह तय !

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2017 04:59 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 05:09 pm IST

टीम इंडिया के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी अब असहज नहीं होते और श्रीलंका के खिलाफ कल से शुरू हो रही टी20 सिरीज़ में आईपीएल में खेलने के अनुभव से उन्हें फायदा होगा।

 दिनेश कार्तिक- India TV Hindi
दिनेश कार्तिक

कटक: टीम इंडिया के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ कल से शुरू हो रही टी20 सिरीज़ में आईपीएल में खेलने के अनुभव से उन्हें फायदा होगा। टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान विराट कोहली इस सिरीज़ में भी नहीं खेलेंगे। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम में बासिल थंपी, दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। जबकि जयदेव उनादकट और मोहम्मद सिराज भी अनुभवी नहीं हैं। 

कार्तिक ने कहा,‘‘उन सभी को आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है कुछ ने तो 20 से 30 मैच खेले हैं। अंतरराष्ट्रीय टीम में आते हुए उन्हें आईपीएल से काफी आत्मविश्वास मिलता है। मुझे यकीन है कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए रोमांचक समय है। मुझे भरोसा है कि वे मौके का पूरा फायदा उठाएंगे।’’ 

कार्तिक ने कहा कि भारत की वनडे टीम में खिलाड़ी लगभग तय हैं लेकिन टी-20 में सही संतुलन हासिल करने के लिए अलग-अलग विकल्पों को आजमाया जा रहा है। 

चेन्नई के 32 साल के कार्तिक ने कहा,‘‘हम यह आंकलन  करने की कोशिश कर रहे हैं कि अलग-अलग परिस्थितियों में खिलाड़ी कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। यह युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मंच है कि वे आएं और अपनी प्रतिभा दिखाएं। सीनियर खिलाड़ी के रूप में हम इन युवा खिलाड़ियों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने की कोशिश करते हैं।’’ 

कार्तिक ने कहा कि वह चौथे स्थान पर ही खेलते रहेंगे बशर्ते स्थिति की मांग कुछ और नहीं हो। उन्होंने कहा,‘‘स्थिति और बचे हुए ओवरों के आधार पर मेरा बैटिंग ऑर्डर थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है लेकिन मैं खुद को चौथे नंबर पर ही देखता हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल