1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिव्या काकरान और मंजू कुमारी ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

दिव्या काकरान और मंजू कुमारी ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

 Reported By: IANS
 Published : Apr 26, 2019 10:48 am IST,  Updated : Apr 26, 2019 12:05 pm IST

भारतीय महिला पहलवान दिव्या काकरान और मंजू कुमारी ने यहां जारी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गुरुवार को अपने-अपने भारवर्ग में कांस्य पदक जीत लिए।

दिव्या काकरान  एशियाई...- India TV Hindi
दिव्या काकरान  एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप Image Source : TWITTER

जियान (चीन)| भारतीय महिला पहलवान दिव्या काकरान और मंजू कुमारी ने यहां जारी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गुरुवार को अपने-अपने भारवर्ग में कांस्य पदक जीत लिए। एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या ने 68 किग्रा भारवर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में मंगोलिया की बाटसेतसेग सोरोनजोनबोल्ड को मात देकर पदक अपने नाम किया। 

टखने की चोट के बाद अपना पहला मुकाबला खेल रही दिव्या सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की फेंग झोऊ से 4-14 से हार गई और फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में वियतनाम की होंग थुये एनगुएन को 10-0 से शिकस्त दी। 

59 किग्रा वर्ग में मंजू ने वियतनाम की थि हुओंग डाओ को 11-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। मंजू को भी इससे पहले मंगोलिया की बाटसेतसेग सोरोनजोनबोल्ड के हाथों सेमीफाइनल में 6-15 से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की मदीना बाकबेरजेनोव को 5-3 से हराया था। 

सीमा ने अपनी रेपेचेज बाउट में चीनी ताइपे की मेंग सुआन सिए को 10-2 से मात दी थी। सीमा इससे पहले क्वालीफिकेशन दौर में जापान की युकी इरी से हार गई थी लेकिन उनकी प्रतिद्वंद्वी फाइनल में पहुंच गई जिससे वह रेपेचेज दौर में पहुंचीं। सीमा कांस्य पदक मुकाबले में कजाखिस्तान की वेलेंटिना इवानोवा इस्लामोवा बरीक के हाथों 5-11 से हारकर पदक से हारकर पदक जीतने से चूक गईं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल