1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना मरीजों को हीनभावना से मत देखिए: सचिन तेंदुलकर

कोरोना मरीजों को हीनभावना से मत देखिए: सचिन तेंदुलकर

 Reported By: IANS
 Published : Mar 27, 2020 06:23 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 06:23 pm IST

भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि जो लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं, उन्हें हीन भावना से नहीं देखा जाए।

कोरोना मरीजों को...- India TV Hindi
कोरोना मरीजों को हीनभावना से मत देखिए: सचिन तेंदुलकर Image Source : TWITTER/SACHIN_RT

मुंबई| भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि जो लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं, उन्हें हीन भावना से नहीं देखा जाए। तेंदुलकर ने कहा कि समाज का दायित्व है कि कोविड-19 के मरीज का अच्छे तरीके से ख्याल रखा जाए।

सचिन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कहा है, "एक समाज के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि जो लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं उनको हमारा प्यार और सम्मान मिले। हमें उनकी देखभाल करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए की उन्हें शर्मिदगी महसूस न हो।" सचिन ने कहा, "हम एक साथ मिलकर ही कोरोनावायरस से लड़ाई जीत सकते हैं।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल