1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डु प्लेसिस ने टी-20 विश्व कप-2020 के बाद दिए संन्यास के संकेत

डु प्लेसिस ने टी-20 विश्व कप-2020 के बाद दिए संन्यास के संकेत

 Reported By: IANS
 Published : Nov 16, 2018 07:36 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 07:36 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शुक्रवार को सकेंत दिए हैं कि वह 2020 में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं।

Faf Du Plessis- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शुक्रवार को सकेंत दिए हैं कि वह 2020 में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं। Image Source : AP

ब्रिस्बेन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शुक्रवार को सकेंत दिए हैं कि वह 2020 में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारुप से संन्यास ले सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां एक मात्र टी-20 मैच खेलना है। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डु प्लेसिस के हवाले से लिखा है,"आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप ज्यादा दूर नहीं है। हम उसके लिए यहां वापस आएंगे और हो सकता है कि वो मेरा आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट हो।"

डु प्लेसिस ने कहा है कि घरेलू टी-20 लीग ज्यादा होने के कारण टी-20 विश्व कप के अलावा किसी और टूर्नामेंट में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना मुश्किल हो गया है। डु प्लेसिस को लगता है कि इस पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को ध्यान देना चाहिए। 

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, "मैं ऐसा दूसरी टीमों में भी देख सकता हूं। अधिकतर मजबूत टीमें मैदान पर नहीं होती हैं जबकि प्रशंसक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखने के लिए आते हैं। मैं यहां खेल को आगे बढ़ते हुए देखना चाहता हूं, लेकिन टी-20 विश्व कप ऐसा है जिसके लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। मेरे लिए हो सकता है कि वो आखिरी टूर्नामेंट हो।"

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में उसके घर में वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल