1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना महामारी के कारण क्रिकेट में होंगे यह बड़े बदलाव, जानें हर एक बात

कोरोना महामारी के कारण क्रिकेट में होंगे यह बड़े बदलाव, जानें हर एक बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 23, 2020 08:54 am IST,  Updated : May 23, 2020 09:34 am IST

आईसीसी क्रिकेट समिति पहले ही गेंद पर लार लगाने पर प्रतिबंध की सिफारिश कर चुकी है और अब खिलाड़ियों को गेंद छूने के बाद आंखें, नाक और मुंह स्पर्श नहीं करने की सलाह दी गयी है तथा गेंद के संपर्क में आने के बाद अपने हाथ साफ करने के लिये कहा गया है।

International Cricket Council, ICC, Resumption of cricket, Coronavirus crisis, COvid-19 pandemic- India TV Hindi
Cricket   Image Source : GETTY

कोविड-19 महामारी के बाद जब खेल शुरू होगा तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को अपनी कुछ आम आदतों को बदलना पड़ेगा जैसे उन्हें प्रैक्टिस के दौरान शौचालय जाने और मैदानी अंपायरों को अपनी कैप या सनग्लास सौंपने की अनुमति नहीं होगी। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के दिशानिर्देशों के अनुसार खिलाड़ी अपने निजी सामान जैसे कैप, तौलिया, सनग्लास, जंपर्स आदि अंपायर या साथियों को नहीं सौंप सकते और उन्हें शारीरिक दूरी बनाये रखनी होगी। लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि खिलाड़ियों का सामान कौन रखेगा। यही नहीं अंपायरों को भी गेंद को पकड़ते समय दस्तानों का उपयोग करना होगा। 

यह भी पढ़ें- COVID-19 के बाद थोड़ा बदल जाएगा क्रिकेट, अंपायरों को मैच के दौरान पहनने होंगे ग्लव्स

इसके अलावा खिलाड़ी अपनी कैप और धूप के चश्मों को मैदान पर नहीं रख सकते क्योंकि इससे पेनल्टी रन जा सकते हैं जैसे कि हेलमेट के मामले में होता है। आईसीसी इसके साथ ही चाहती है कि खिलाड़ी मैच से पहले और मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में कम समय बिताये। 

आईसीसी क्रिकेट समिति पहले ही गेंद पर लार लगाने पर प्रतिबंध की सिफारिश कर चुकी है और अब खिलाड़ियों को गेंद छूने के बाद आंखें, नाक और मुंह स्पर्श नहीं करने की सलाह दी गयी है तथा गेंद के संपर्क में आने के बाद अपने हाथ साफ करने के लिये कहा गया है। 

अभ्यास के दौरान भी खिलाड़ियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं क्योंकि उन्हें शौचालय का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल