1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोट के कारण कैरेबियन प्रीमियर लीग से बाहर हुए डीजे ब्रावो

चोट के कारण कैरेबियन प्रीमियर लीग से बाहर हुए डीजे ब्रावो

 Reported By: IANS
 Published : Sep 08, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 05:31 pm IST

ब्रावो ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य अगले दो महीने में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटना है।

चोट के कारण कैरेबियन प्रीमियर लीग से बाहर हुए डीजे ब्रावो- India TV Hindi
चोट के कारण कैरेबियन प्रीमियर लीग से बाहर हुए डीजे ब्रावो Image Source : GLOBAL T20 CANADA WEBSITE

पोर्ट ऑफ स्पेन। हरफनमौला खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो चोट के कारण कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) से बाहर हो गए हैं। ब्रावो की अंगुली में चोट लगी है। ब्रावो ट्रिंबागो नाइट राइटर्ड्स टीम के सदस्य हैं। चोट के बाद हालांकि क्लब को कीरन पोलार्ड को अपना कप्तान नियुक्त करना पड़ा है।

अंगुली की चोट के ठीक होने के बाद ब्रावो को लीग के मध्य चरण से टीम को अपनी सेवाएं देने की उम्मीद थी लेकिन अब डॉक्टरों ने साफ कर दिया था कि उनकी चोट को पूरी तरह ठीक होने में काफी समय लगेगा।

ब्रावो ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य अगले दो महीने में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल