1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी अध्यक्ष पद पर बने रहना चाहते हैं एहसान मनी

पीसीबी अध्यक्ष पद पर बने रहना चाहते हैं एहसान मनी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2021 04:20 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 04:20 pm IST

मनी का तीन साल का कार्यकाल इस साल सितंबर में खत्म हो जायेगा लेकिन उन्होंने लाहौर में पत्रकारों से कहा कि वह इसमें विस्तार के लिये तैयार हैं।   

Ehsan Mani wants to continue as PCB chairman- India TV Hindi
Ehsan Mani wants to continue as PCB chairman Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री और बोर्ड के मुख्य संरक्षक इमरान खान यदि उनका कार्यकाल बढाते हैं तो वह इस पद पर बने रहने के लिये तैयार हैं। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : मोटेरा स्टेडियम की भव्यता देखकर बोल पड़े बेन स्टोक्स 'कुछ स्टेडियम ऐसे भी'

मनी का तीन साल का कार्यकाल इस साल सितंबर में खत्म हो जायेगा लेकिन उन्होंने लाहौर में पत्रकारों से कहा कि वह इसमें विस्तार के लिये तैयार हैं। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : मोटेरा स्टेडियम देखकर गदगद हुआ भारतीय खिलाड़ियों का दिल, हार्दिक-पुजारा कही ये बात

आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष मनी ने कहा ,‘‘मैने कभी यह पद नहीं मांगा था और ना ही प्रधानमंत्री से इस बारे में बात की। उन्होंने मुझे जिम्मेदारी दी और मैने इसे निभाने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश की।’’ 

ये भी पढ़ें - पाकिस्तान टीम को दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे पर चार्टर्ड फ्लाइट से भेजेगा PCB

उन्होंने कहा कि वह अपने काम से संतुष्ट हैं। 

उन्होंने कहा ,‘‘हमारे सीईओ वसीम खान को इसका श्रेय जाता है कि कोरोना महामारी के बावजूद वह पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी करा सके। मैं चाहूंगा कि उनका कार्यकाल तीन साल के लिये बढाया जाये।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल