1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v AUS : इंग्लैंड कप्तान मॉर्गन ने माना, ऑस्ट्रेलिया की इस खूबी से पहले वनडे में मिली हार

ENG v AUS : इंग्लैंड कप्तान मॉर्गन ने माना, ऑस्ट्रेलिया की इस खूबी से पहले वनडे में मिली हार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 12, 2020 09:57 am IST,  Updated : Sep 12, 2020 09:57 am IST

इंग्लैंड की ओर से युवा बल्ल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने शानदार शतक जड़ा मगर दूसरी तरफ जोश हेजलवुड और एडम जैम्पा की गेंदबाजी का बाकी बल्लेबाज सामना नहीं कर सके और इंग्लैंड 19 रनों से हार गई। 

Eoin Morgan- India TV Hindi
Eoin Morgan Image Source : GETTY

कोरोना महामारी के बीच मार्च माह के बाद पहली बार इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेली जा रही है। जिसके पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड को धूल चटा दी है। इंग्लैंड की ओर से युवा बल्ल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने शानदार शतक जड़ा मगर दूसरी तरफ जोश हेजलवुड और एडम जैम्पा की गेंदबाजी का बाकी बल्लेबाज सामना नहीं कर सके और इंग्लैंड 19 रनों से हार गई। इस तरह अब ऑस्ट्रेलिया ने तीनव वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढत हासिल कर ली है। जबकि मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 3 विकेट जबकि स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए।

इस तरह हार के बाद इंग्लैंड कप्तान इयोन मॉर्गन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा, "ऑस्ट्रेलिया ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी की। जिसके चलते हम मैच में वापसी नहीं कर पाए। हमें ऐसा लगता है कि इस रन चेस में हमें कुछ और साझेदारी बनानी थी।"

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल (77 रन) और मिशेल मार्श (73 रन) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट लिए 126 रन की साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड को जीत के लिए 295 रन बनाने की चुनौती दी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम जब 295 रनों का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और 7 रन के स्कोर पर जेसन रॉय ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड का शिकार हो कर पवेलियन चलते बने। इसके बाद टेस्ट कप्तान जो रूट भी नहीं टिक पाए और वो भी 1 रन बनाकर स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा का शिकार बने। इस तरह लगातार गिरते विकटों को जॉनी बेयरेस्टो (84) और सैम बिलिंग्स (118) ने संभाला व दोनों के बीच 113 रनों की साझेदारी हुई। 

ये भी पढ़े : IPL 2020 : टी20 क्रिकेट में इस समय कौन सा स्पिन गेंदबाज है सर्वश्रेष्ठ, KKR मेंटर हसी ने बताया नाम

जिसके बारे में कप्तान मॉर्गन ने कहा, "जॉनी और बिलिंग्ग्स ने हमें मैच में काफी समय तक जिंदा रखा। मगर ऑस्ट्रेलिया को क्रेडिट देना होगा उन्हने शानदार खेला। हमने सबकुछ ट्राई किया मगर अंत में हमने उन्हें वापसी कर दी।"

वहीं टीम में युवा बल्लेबाज सैम बिलिंग्स के शतक मारने पर उनकी तारीफ में मॉर्गन ने कहा, "सैम को हमेशा बहुत ही कम या एक आध बीच-बीच में मौके मिलते रहते हैं। ऐसे में  नम्बर 5 या 6 पर आना और शतक मारना शानदार है। इतना ही नहीं इस क्षेत्र में हमें खुद का सुधार भी करना है।"

ये भी पढ़े : IPL के बाद इस नई विदेशी लीग में दिख सकता है गेल और अफरीदी जैसे खिलाड़ियों का जलवा

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 294 बनाए। जवाब में मेजबान इंग्लैंड टीम 275 रनों पर सिमट गई और टीम को 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज का दूसरा मैच भी इसी मैदान पर 13 सितंबर को खेला जाएगा। जिसमें इंग्लैंड की टीम वापसी करना चाहेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल