1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v WI : लगातार फेल होने से दबाव महसूस कर रहे थे जोस बटलर

ENG v WI : लगातार फेल होने से दबाव महसूस कर रहे थे जोस बटलर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2020 07:47 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 07:47 pm IST

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ टेस्ट में रन बनाने में असफल होने के बाद वह टीम में अपने स्थान को लेकर दबाव महसूस कर रहे थे।

ENG v WI : लगातार फेल होने से...- India TV Hindi
ENG v WI : लगातार फेल होने से दबाव महसूस कर रहे थे जोस बटलर Image Source : GETTY

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ टेस्ट में रन बनाने में असफल होने के बाद वह टीम में अपने स्थान को लेकर दबाव महसूस कर रहे थे। बटलर फार्म से जूझ रहे थे और पिछले सात टेस्ट में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके जिससे टीम के उनके स्थान को लेकर संशय बन गया था।

इस 29 साल के खिलाड़ी ने हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक टेस्ट के शुरूआती दिन 67 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जिससे इंग्लैंड की टीम को चार विकेट पर 122 रन के स्कोर से उबरने में मदद मिली। बटलर और ओली पोप ने मिलकर 140 रन की साझेदारी की जिससे इंग्लैंड की टीम 250 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। 

यह पूछने पर कि क्या टीम में स्थान को लेकर वह परेशान थे तो बटलर ने कहा, ‘‘हां, निश्चित रूप से, लेकिन मुझे लगता है कि क्रीज पर समय बिताने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और मैं निश्चित रूप से ऐसा नहीं कर पा रहा था।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि यह अपनी टीम के लिये काम करने के बारे में है जिससे मैं भली भांति वाकिफ हूं और अगर आप वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हो, जैसा कि आप करना चाहते तो आपको लगता है कि आप अपना काम उस तरह से नहीं कर रहे हो जैसा आपको अपनी टीम के लिये करना चाहिए।’’

उन्होंने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से दबाव महसूस कर रहा था। मैं इतने समय तक खेल चुका हूं कि यह अच्छी तरह समझता हूं कि आप कब दबाव में होते हो और यह आपके कंधों पर होता है कि आप इससे कैसे निपटते हो।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल