भारतीय टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ इंग्लैंड की धर्ती पर गई है। इंग्लैंड में इंग्लैंड को हराना हमेशा से ही चुनौती रहा है। लेकिन टीम इंडिया जिस तरह की फॉर्म में चल रही है उसे देखकर लग रहा है कि भारतीय टीम इस बार इंग्लैंड में जरूर डंका बजाएगी। लेकिन इस बार भी भारत की जीत बिल्कुल भी आसान नहीं लग रही है। इसके 2 कारण नजर आ रहे हैं। पहला कारण तो मेजबान टीम की शानदार फॉर्म है और दूसरा कारण है इंग्लैंड में खेले गए भारत के आखिरी पांच टी20। भारत को इंग्लैंड में खेले गए आखिरी पांचों मैचों में हार नहीं मिली है। आइए आपको बताते हैं क्या कहते हैं आंकड़े।
आंकड़े भारत की हार की तरफ कर रहे इशारा: आंकड़ों की मानें तो भारत इंग्लैंड की सरजमीं पर 9 साल से एक टी20 जीतने को तरस रहा है। भारतीय टीम को साल 2009 से इंग्लैंड में 5 टी20 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। साल 2009 में लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज ने भारत को 7 विकेट, साल 2009 में लॉर्ड्स में ही इंग्लैंड ने भारत को 3 रन, साल 2009 में ट्रेंट ब्रिज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 12 रन, साल 2011 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट और फिर साल 2014 में एजबेस्टन में इंग्लैंड ने भारत को 3 रन से हरा दिया था।
साफ है कि अगर आंकड़ों की मानें तो भारतीय टीम टी20 सीरीज में हार तय है। हालांकि क्रिकेट के खेल में जो गुजर जाता है वो इतिहास बन जाता है और इतिहास की इस खेल में कोई जगह नहीं है। इस खेल में जीत उसी टीम को मिलती है जो मैदान में उस दिन अच्छा करे। अगर टीम इंडिया टी20 सीरीज में अच्छा करती है तो फिर भारत की जीत तय है।
संपादक की पसंद