1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे टी20 में एम एस धोनी के पास 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका, हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि

दूसरे टी20 में एम एस धोनी के पास 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका, हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Jul 06, 2018 07:07 pm IST,  Updated : Jul 06, 2018 07:07 pm IST

एम एस धोनी को पहले टी20 मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी के पास 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। धोनी को पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था लेकिन अगर दूसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो फिर वो बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। धोनी दो रिकॉर्ड बल्लेबाजी और एक रिकॉर्ड विकेटकीपिंग में बना सकते हैं। आखिर किन रिकॉर्ड को धोनी अपने नाम कर सकते हैं। कौन-कौन से रिकॉर्ड हैं धोनी के निशाने पर आइए आपको बताते हैं।

टी20I में 50 छक्के: एम एस धोनी के पास दूसरे टी20 में अपने 50 छक्के पूरे करने का मौका होगा। धोनी के फिलहाल अंतरराष्ट्रीय टी20 में 47 छक्के हैं और वो 50 छक्कों से सिर्फ 3 कदम दूर हैं। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (103) के नाम है। वहीं, भारत की तरफ से ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा (84) के नाम है। धोनी फिलहाल भारत की तरफ से चौथे नंबर पर हैं।

कर सकते हैं 1,500 रन पूरे: धोनी के पास 1,500 टी20I रन पूरे करने का मौका है। धोनी के फिलहाल 91 मैचों में 1,455 रन हैं और उन्हें 1,500 रन के लिए 45 रन दूर है। अगर धोनी दूसरे मैच में 45 रन बना लेते हैं तो फिर वो अंतरराष्ट्रीय टी20 में 1,500 रन पूरे कर लेंगे। भारत की तरफ से अब तक 1,500 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना ही हैं।

टी20I में 50 कैच लेने का रिकॉर्ड: धोनी के पास दूसरे टी20 में अपने 50 कैच पूरे करने का मौका भी होगा। धोनी के फिलहाल अंतरराष्ट्रीय टी20 में 49 कैच हैं और अभी भी दुनिया में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर हैं। हालांकि अगर वो 1 कैच और ले लेते हैं तो वो अंतरराष्ट्रीय टी20 में 50 कैच पकड़ने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल