1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs England, 2nd T20I: कब, कहां, कैसे देखें भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच @ Sonyliv App & Sony Network

India vs England, 2nd T20I: कब, कहां, कैसे देखें भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच @ Sonyliv App & Sony Network

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 05, 2018 07:12 pm IST,  Updated : Jul 06, 2018 11:55 am IST

India vs England, 2nd T20I, Live Streaming Cricket: Watch IND vs ENG International Match Online (भारत बनाम इंग्लैंड इंटरनेशनल मैच ऑनलाइन) at SonyLiv app & Sony Sports Network TV Channel from Sophia Gardens & Get Cricket Score Live updates Online at IndiaTV Hindi Sports

कार्डिफ के सोफिया...- India TV Hindi
कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच

पहले टी20 में धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया 6 जुलाई यानी शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलने उतरेगी। भारतीय टीम सीरीज जीतने के बेहद पास खड़ी है और अगर टीम इस मैच को जीत लेती है तो फिर वो सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। टीम इंडिया की फॉर्म को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत इस मैच को भी अपने नाम कर लेगा। लेकिन पहली जीत के बाद अति आत्मविश्वास भारत के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इंग्लैंड को किसी भी लिहाज से हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि टीम पहला टी20 हारने से पहले लगातार जीत के रथ पर सवार थी। (Also read: हर मैच को आखिरी मानकर मैदान पर उतरता हूं: के एल राहुल)

India vs England, 2nd T20I, Live Streaming Cricket, Watch IND vs ENG International Match Online (भारत बनाम इंग्लैंड इंटरनेशनल मैच ऑनलाइन) at SonyLiv app & Sony Sports Network TV Channel from Sophia Gardens & Get Cricket Score Live updates Online at IndiaTV Hindi Sports

ऐसे में इंग्लैंड की टीम किसी भी कीमत पर दूसरे मैच को जीतकर सीरीज को जिंदा रखना चाहेगी। पहले मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज कुलदीप यादव के सामने सरेंडर करते नजर आए थे लेकिन इस बार वो कुलदीप के खिलाफ खास तैयारी कर रहे हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि इंग्लैंड की टीम जबरदस्त वापसी करने का कोई मौकां नहीं गंवाना चाहती। दोनों टीमों के बीच होने वाली इस टक्कर को देखने का मौका कोई नहीं गंवाना चाहता और हम आपक बताएंगे कि आप कब, कहां, और कैसे इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टी20 मैच जुलाई, 2018 यानी शुक्रवार (Friday) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20 मैच?

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टी20 मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाला दूसरा टी20 मैच?

इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाला दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा। टॉस 9:30 पर होगा।

किस चैनल पर होगा इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले दूसरे मैच का लाइव प्रसारण?

इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क पर होगा।

इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए क्या करें?

इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सोनी लिव (Sony Liv) पर जा सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल