1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हर मैच को आखिरी मानकर मैदान पर उतरता हूं: के एल राहुल

हर मैच को आखिरी मानकर मैदान पर उतरता हूं: के एल राहुल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 05, 2018 01:01 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 01:01 pm IST

के एल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में शानदार शतक लगाया था। 

उमेश यादव और के एल...- India TV Hindi
उमेश यादव और के एल राहुल PHOTO: Getty Images

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में शतक लगाने वाले के एल राहुल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वो मैदान में हमेशा ये सोचकर उतरते हैं कि ये मैच उनका आखिरी हो सकता है। राहुल ने कहा, 'टीम से लगातार बाहर रहने के कारण मुझे इस बात का ऐहसास है कि टीम में जगह बनाने के बाद कैसा महसूस होता है। मैं जब भी मैदान में उतरता हूं तो मुझे लगता है कि ये मेरा आखिरी मैच है। हमारी टीम में गजब का कॉम्पटीशन है और हर जगह के लिए लड़ाई चल रही है।'

राहुल ने आगे कहा, 'मुझे जब भी मौका मिलेगा मैं अपना बेस्ट दूंगा। मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई शतक लगाए हैं लेकिन ये शतक मेरे लिए सबसे खास है। क्योंकि मैंने आखिरी बार कोई अंतरराष्ट्रीय शतक 2 साल पहले लगाया था। मैंने आईपीएल में अर्धशतक लगाए थे और इसके बाद टेस्ट मैचों में भी अर्धशतक लगाए थे लेकिन मैं टीम से अंदर-बाहर होता रहा हूं। मेरे लिए पिछले डेढ़ साल बेहद मुश्किल रहे हैं। मैं कभी आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता लेकिन जब मैंने शतक लगाया तो मुझे पता चला कि ये कितने जरूरी हैं।'

साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले राहुल अब तक टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। राहुल ने अब तक 24 टेस्ट, 10 वनडे और 17 टी20 मैच खेले हैं। हालांकि राहुल भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। राहुल के अंतरराष्ट्रीय में 2 शतक हैं और वो इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल