1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs IND 4th Test Day 5 : भारत ने इंग्लैंड को 157 रन से हराकर सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

ENG vs IND 4th Test Day 5 : भारत ने इंग्लैंड को 157 रन से हराकर सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 06, 2021 02:21 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 09:17 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने चौथे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 157 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

ENG vs IND 4th Test Day 5- India TV Hindi
ENG vs IND 4th Test Day 5 Image Source : INDIA TV

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 157 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने इंग्लैंड को मैच के पांचवे दिन 210 रन पर ऑलआउट कर यह जीत हासिल की। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

इस स्कोर के जवाब में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने 290 रन बनाकर 99 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी। वहीं अपनी दूसरी पारी में भारतीय टीम ने दमदार वापसी करते हुए 466 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 368 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

भारत के लिए गेंदबाजी में सबसे अधिक उमेश यादव ने तीन विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को दो-दो सफलता हासिल हुई।

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल