1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Eng vs Ire, 1st ODI : सैम बिलिंग्स और डेविड विल्ली के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने आयरलैंड को 6 विकेट से हराया

Eng vs Ire, 1st ODI : सैम बिलिंग्स और डेविड विल्ली के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने आयरलैंड को 6 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 31, 2020 12:19 am IST,  Updated : Jul 31, 2020 12:19 am IST

सैम बिलिंग्स की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर साउथैम्पटन में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड को 6 विकेट से हरा दिया।

England vs Ireland- India TV Hindi
England vs Ireland Image Source : PTI

मेजबान इंग्लैंड ने सैम बिलिंग्स की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर साउथैम्पटन में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 

आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.4 ओवर में 172 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 27.5 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की ओर से सैम बिलिंग्स ने नाबाद 67 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान इयोन मार्गन 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आयरलैंड का 100 रनों के पार जाना मुश्किल लग रहा था लेकिन कैम्पर और मैक्ब्राइन ने टीम को जल्दी समेटने से बचा लिया।

कैम्पर ने अपनी नाबाद पारी में 118 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे। वहीं मैक्ब्राइन ने 48 गेंदें खेली जिसमें तीन पर चौके और एक पर छक्का मारा। इन दोनों के अलावा सिर्फ तीन और बल्लेबाज-गैरेथ डेनले (22), केविन ओ ब्रायन (22) और क्रेंग यंग दहाई के आंकड़े में पहुंच पाए।

इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने पांच विकेट लिए। साकिब महमूद को दो सफलताएं मिलीं। आदिल राशिद, टॉम कुरैन को एक-एक विकेट मिला। इसके बाद 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने अपने शुरुआती 2 विकेट 50 रन के भीतर खो दिए।

इसके बाद जेम्स विंस और टॉम बेंटन के 100 रन से पहले ही आउट होने के बाद इंग्लैंड दबाव में आ गई लेकिन सैम बिलिंग्स और कप्तान इयोन मोर्गन ने पारी को संभालते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया और मैच अपने नाम कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल