Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs PAK, 3rd T20I : टी20 में लगातार छठी सीरीज जीतने उतरेगा इंग्लैंड

ENG vs PAK, 3rd T20I : टी20 में लगातार छठी सीरीज जीतने उतरेगा इंग्लैंड

Reported by: Bhasha Published : Aug 31, 2020 01:29 pm IST, Updated : Aug 31, 2020 01:29 pm IST

पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और इस तरह से इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज में अभी 1-0 से आगे है। 

England vs Pakistan, T20 Series- India TV Hindi
Image Source : GETTY England vs Pakistan, T20 Series

मैनचेस्टर| कप्तान इयोन मोर्गन की शानदार पारी और डेविड मलान के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से पिछले मैच में पाकिस्तान पर पांच विकेट से जीत दर्ज करने वाला इंग्लैंड मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में लगातार छठी सीरीज जीतने की कोशिश करेगा।

मोर्गन (66) और मलान (नाबाद 54) के बीच तीसरे विकेट के लिये 112 रन की साझेदारी से इंग्लैंड ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान का चार विकेट पर 195 रन का स्कोर बौना करने के साथ मोहम्मद हफीज (69) और बाबर आजम (56) के प्रयासों पर भी पानी फेर दिया था।

पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और इस तरह से इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज में अभी 1-0 से आगे है। इंग्लैंड ने 2018 में भारत के हाथों 1-2 से हार के बाद पिछले दो वर्षों से भी अधिक समय में टी20 प्रारूप में अपनी प्रत्येक सीरीज जीती है और वह अपने इस विजय अभियान को जारी रखने के लिये प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़े : सुरेश रैना ने याद किया संघर्ष, कैसे कश्मीर से घर छोड़कर उन्होंने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया नाम

पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिये इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रोकना आसान नहीं होगा जिसमें विशेषकर कप्तान मोर्गन बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं। मोर्गन ने दूसरे मैच में जीत के बाद कहा, ‘‘मेरे लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले दो साल शानदार रहे। अगर मैं अपनी इस फार्म और अनुभव का अच्छा तालमेल बिठाता हूं तो इससे मैच जीतने में मदद मिलेगी।’’

ये भी पढ़े : IPL 2020 : कुलदीप यादव ने बताया प्लान, जिसके चलते KKR इस बार जीतेगा खिताब

इंग्लैंड के कप्तान ने पिछले मैच में शाहीन अफरीदी को अपने निशाने पर रखा था और पाकिस्तान उनकी जगह अनुभवी वहाब रियाज को मौका दे सकता है। इंग्लैंड के गेंदबाज भी शुरू में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और ऐसे में डेविड विली को अंतिम एकादश में रखा जा सकता है। मैच भारतीय समयानुसार रात दस बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। 

ये भी पढ़े : IPL 2020 : सौरव गांगुली के आउट होने पर बंद कमरे में रोता था ये KKR का बल्लेबाज, अब हुआ खुलासा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement