1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Eng vs Pak : शान मसूद के शतक से पाकिस्तान ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, बनाया यह रिकॉर्ड

Eng vs Pak : शान मसूद के शतक से पाकिस्तान ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, बनाया यह रिकॉर्ड

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 06, 2020 07:07 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 07:07 pm IST

मसूद इंग्लैंड के खिलाफ 24 साल बाद शतक जड़ने वाले ओपनर बल्लेबाज बने हैं। इंग्लैंड की धरती पर आखिरी बार सईद अनवर ने ही शतकीय पारी खेली थी।

Eng vs Pak, Pakistan, Shaan Masood, Test cricket, India, record- India TV Hindi
Shaan Masood Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज शान मसूद (100) ने शानदार शतक लगाया है। मसूद ने 251 गेंदों का सामना करना अपना शतक पूरा किया है। मसूद ने अपने इस शतकीय पारी में कुल 13 चौके लगाए। मसूद का टेस्ट क्रिकेट में यह चौथा शतक था जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना पहला सैकड़ा जड़ा है। मसूद की शानदार शतक के बदौलत ही पाकिस्तानी टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

इसके अलावा मसूद टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की धरती पर 200 या इससे अधिक गेंदों का सामना करने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने हैं। मसूद से पहले साल 1996 में सईद अनवर ने 264 गेंदों का सामना करते हुए 176 रन बनाए थे।

इसके साथ ही मसूद इंग्लैंड के खिलाफ 24 साल बाद शतक जड़ने वाले ओपनर बल्लेबाज बने हैं। इंग्लैंड की धरती पर आखिरी बार सईद अनवर ने ही शतकीय पारी खेली थी।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। खेल के पहले दिन पाकिस्तानी की शुरुआत खराब रही थी और और महज 42 रन के स्कोर पर टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे।

हालांकि एक छोड़ पर शान मसूद डटे हुए थे और बाबर आजम (69) के साथ मिलकर 96 रनों की साझेदारी हुई। बाबर आजम के आउट होने के बाद मसूद ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया और लंच ब्रेक तक क्रिज पर डटे हुए थे।

वहीं इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे अधिक 2 विकेट हासिल किया है। वोक्स के अलावा जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल