1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs WI, 3rd Test : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे दिन क्या रहा खास, आइए जानें यह 5 बड़ी बात

ENG vs WI, 3rd Test : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे दिन क्या रहा खास, आइए जानें यह 5 बड़ी बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 26, 2020 09:17 am IST,  Updated : Jul 26, 2020 09:17 am IST

खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और ओली पोप (91) अपने पहले दिन के स्कोर में बिना कोई रन जोड़े आउट हो गए। वहीं उनके जोड़ीदार जो बटलर भी अधिक समय तक क्रिज पर नहीं टिक सके थे और 67 रनों के स्कोर पर चलते बने।

England vs West indies  2020, ENG vs WI, cricket, - India TV Hindi
England vs West indies 2020 Image Source : GETTY

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय करने वाली वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के पहली पारी के 369 रनों के जवाब में 137 रन पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी है। इस तरह इंग्लैंड अभी भी वेस्टइंडीज से 232 रन आगे है।

वहीं खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और ओली पोप (91) अपने पहले दिन के स्कोर में बिना कोई रन जोड़े आउट हो गए। वहीं उनके जोड़ीदार जो बटलर भी अधिक समय तक क्रिज पर नहीं टिक सके थे और 67 रनों के स्कोर पर चलते बने।

हालांकि अंत में स्टूअर्ट ब्रॉड (62) की आक्रमक अर्द्धशतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड की टीम 369 रनों का स्कोर खड़ा में सफल रही। ऐसे में आइए जानते हैं दूसरे दिन की पांच बड़ी बातें- 

1-तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को पूरी तरह से बैकफुट पपर धकेल दिया है। वेस्टइंडीज अपनी पारी में महज 132 रन के स्कोर पर अपने  विकेट गंवा चुकी है। वहीं इंग्लैंड की से वह कैरेबियाई टीम 232 रन पीछे है।

2- वेस्टइंडीज की टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ 73 रन के स्कोर पर टीम के 5 विकेट गिर गए। वहीं दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान जेसन होल्डर (24) और शेन डॉरिच (10) क्रिज पर मौजूद थे। 

3- इंग्लैंड की ओर जेम्स एंडरसन और स्टूअर्ट ब्रॉड ने दो-दो विकेट हासिल किए हैं। वहीं जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स को एक-एक विकेट मिला है।

4- इससे पहले रोरी बर्न्स (57), ओली पोप (91), जोस बटलर (67) और ब्रॉड (62) की अर्द्धशतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड की टीम ने 115.5 ओवर में 369 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।

5- वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज केमार रोच रहे। रोच ने 25.4 ओवर में 72 रन खर्च चार विकेट हासिल किए। रोच के अलावा शैनन गैबरियल और रोस्टन चेज को दो-दो विकेट मिला। वहीं कप्तान जेसन होल्डर ने भी एक विकेट हासिल की।a

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल