1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, आर्चर-स्टोक्स की वापसी

भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, आर्चर-स्टोक्स की वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 21, 2021 07:31 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 07:39 pm IST

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए अपने टीम की घोषणा कर दी है। 5 फरवरी से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी हुई है।

भारत के खिलाफ पहले दो...- India TV Hindi
भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, आर्चर-स्टोक्स की वापसी  Image Source : GETTY

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए अपने टीम की घोषणा कर दी है। 5 फरवरी से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी हुई है। स्टोक्स और आर्चर को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आराम दिया गया था।

ईसीबी के एक बयान में कहा, "जोफ्रा आर्चर, रोरी बर्न्स और बेन स्टोक्स की टीम में वापसी हुई है। आर्चर और स्टोक्स को श्रीलंका सीरीज के लिए आराम दिया गया था और बर्न्स अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए घर पर थे।" ओली पोप भी भारत की यात्रा करेंगे और फिट होने पर उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। पोप पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कंधे में लगी चोट से उबर रहे हैं।

इंग्लैंड टीम : जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, मोइन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, ज़ैक क्रॉले, बेन फॉक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डोम सिबले, बेन स्टोक्स ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल