1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हर तरह की क्रिकेट गतिविधयों को किया स्थगित

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हर तरह की क्रिकेट गतिविधयों को किया स्थगित

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2020 11:08 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 11:08 pm IST

पिछले सप्ताह इंग्लैंड ने अपना श्रीलंका दौरा बीच में ही रद्द कर दिया था लेकिन काउंटी क्रिकेट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।

Cricket Bat and Ball- India TV Hindi
Cricket Bat and Ball Image Source : GETTY IMAGE

कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में फैलती महामारी के कारण एब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ( ईसीबी ) ने भी बड़ा कदम उठाया है। ईसीबी ने अपने देश में सभी प्रकार के क्रिकेट प्रारूपों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। 

ईसीबी ने कहा कि सरकार की सामाजिक दूरी की हाल की सलाह के बाद वह निराशा और अनिच्छा के साथ यह अपील कर रहा है। ईसीबी के बयान में ‘प्रशिक्षण, सत्र से पूर्व के मैत्री मैच और किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधियां’ शामिल हैं। ब्रिटेन में अभी कोरोना वायरस के 2626 मामले पाये गये हैं जबकि 71 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पिछले सप्ताह इंग्लैंड ने अपना श्रीलंका दौरा बीच में ही रद्द कर दिया था लेकिन काउंटी क्रिकेट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। काउंटी का 2020 का सत्र अगले महीने शुरू होना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल