1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मलान और बिलिंग्स की इंग्लैंड टीम में वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मलान और बिलिंग्स की इंग्लैंड टीम में वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 22, 2019 09:44 am IST,  Updated : Feb 22, 2019 09:44 am IST

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच पांच मार्च को, दूसरा आठ मार्च को और तीसरा 10 मार्च को खेला जाएगा। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मलान और बिलिंग्स की इंग्लैंड टीम में वापसी

लंदन: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के साथ होने वाली आगामी तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए जोस बटलर और बेन स्टोक्स को 14 सदस्यीय टीम से आराम दिया है और उनकी जगह डेविड मलान और सैम बिलिंग्स को शामिल किया है। आईसीसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मलान और बिलिंग्स पिछले साल आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम का हिस्सा थे। मलान ने अब तक पांच टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम चार अर्धशतक दर्ज है। बिलिंग्स ने 18 मैचों में अब तक 209 रन ही बनाए हैं। 

बटलर और स्टोक्स के अलावा जेसन रॉय भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच पांच मार्च को, दूसरा आठ मार्च को और तीसरा 10 मार्च को खेला जाएगा। 

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, टॉम कुरेन, जोए डेनली, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, लियाम प्लेंकेट, आदिल राशिद, जोए रूट, डेविड विली और मार्क वुड।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल