1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एलिस्टर कुक के आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जानिए किसे मिला मौका?

एलिस्टर कुक के आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जानिए किसे मिला मौका?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 04, 2018 05:48 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 06:32 pm IST

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से ओवल मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम Image Source : SCREENSHOT

भारत के खिलाफ शुक्रवार से खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में क्रिस वोक्स और ओली पोप की वापसी हुई है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से घोषित 13 सदस्यीय टीम में कीटन जेनिंग्स को बरकरार रखा गया है। 

पैर में दर्द की समस्या के कारण वोक्स पिछले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के साथ नहीं खेल पाए थे। पांचवें टेस्ट मैच से पहले उनकी फिटनेस पर कड़ी नजर रखी जाएगी। 

दूसरी ओर, जेनिंग्स के लिए यह खुद को साबित करने का आखिरी मौका होगा। जेनिंग्स ने इंग्लैंड के लिए पिछली आठ पारियों में 19.87 की औसत से कुल 159 रन बनाए हैं। 

चौथे मैच में इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में बनाए गए 36 रनों के कारण ही जेनिंग्स को आखिरी मौका दिया गया है। 

सरे के रोरी बर्न्‍स में जेनिंग्स के साथी खिलाड़ी ओली को पिछले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम में जगह नहीं मिली थी। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को मिली हार में पोप ने दोनों पारियों में 10 और 16 रन बनाए थे। वह गुरुवार को टीम के साथ जुड़ेंगे। 

उल्लेखनीय है कि पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड ने 3-1 से अजय बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच पांचवां टेस्ट मैच शुक्रवार से लंदन के द किया ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

इस मैच की सबसे खास बात यह है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के करियर का यह आखिरी मैच है। वह इस मैच के बाद संन्यास की घोषणा कर देंगे। 

इंग्लैंड टीम : जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जिमी एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम कुरान, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, आदिल राशिद, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल