1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड को आर्चर की चोट की तह तक जाने की जरूरत है : कोच सिल्वरवुड

इंग्लैंड को आर्चर की चोट की तह तक जाने की जरूरत है : कोच सिल्वरवुड

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2021 10:09 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 10:09 pm IST

मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि जोफ्रा आर्चर की चोट की समस्या की तह तक जाने की जरूरत है।

इंग्लैंड को आर्चर की...- India TV Hindi
इंग्लैंड को आर्चर की चोट की तह तक जाने की जरूरत है : कोच सिल्वरवुड Image Source : GETTY

पुणे। मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने रविवार को कहा कि इंग्लैंड को स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चोट की समस्या की तह तक जाने की जरूरत है ताकि वह टी20 विश्व कप और एशेज में मैदान पर उतरने के लिये तैयार रहें।

25 साल के आर्चर को कोहली की गंभीर चोट के कारण मंगलवार से यहां शुरू होने वाली वनडे सीरीज की टीम से बाहर कर दिया गया। वह नौ अप्रैल से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती चरण में भी नहीं खेल पायेंगे।

T20I में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने डेविड मलान

सिल्वरवुड ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह जोफ्रा और हमारे लिये निराशाजनक है, हमें समस्या की तह तक जाने की जरूरत है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसके लिये हम हर संभव प्रयास करें और उसे इंग्लैंड के भविष्य के लिये मैदान में फिट उतार पायें। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह तकनीकी रूप से वही समस्या नहीं है, क्या ऐसा है? सबसे अहम चीज है कि हम इस पर स्पष्ट हों और उसे विशेषज्ञ को दिखायें। हमें सुनिश्चित करने की जरूरत है कि जोफ्रा का कैरियर इंग्लैंड के लिये लंबा और सफल हो।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल