1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड सीरीज: विराट को मिली वनडे-टी20 की कप्तानी, युवी की वापसी

इंग्लैंड सीरीज: विराट को मिली वनडे-टी20 की कप्तानी, युवी की वापसी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2017 04:37 pm IST,  Updated : Jan 06, 2017 04:37 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम के खिलाड़ियों के नामों का ऐलान मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने किया।

Kohli, Yuvraj and Dhoni | PUNIT PARANJPE/AFP/Getty Images- India TV Hindi
Kohli, Yuvraj and Dhoni | PUNIT PARANJPE/AFP/Getty Images

मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम के खिलाड़ियों के नामों का ऐलान मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने किया। टीम की कमान उम्मीदों के अनुरूप विराट कोहली को ही सौंपी गई है। इस तरह से विराट कोहली क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम के कप्तान बन गए। महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम की वनडे और टी20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

इन्हें भी पढ़ें:

युवराज सिंह के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। वनडे टीम में युवराज सिंह की वापसी हुई है। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वनडे और टी20 दोनों ही टीमों का हिस्सा बने रहेंगे। वहीं, सुरेश रैना को वनडे टीम में जगह नहीं मिल पाई है, लेकिन वह टी20 टीम का हिस्सा हैं। विकेटकीपर की भूमिका पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही निभाएंगे। दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे के लिए टीम: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, शिखर धवन, मनीष पांडे, केदार जाधव, युवराज सिंह, आजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, लोकेश राहुल, युवराज सिंह, सुरेश रैना, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, यजुवेंद्र चहल, मनीष पांडे, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल