1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN v ENG : इंग्लैंड का बांग्लादेश दौरा मार्च 2023 तक के लिए स्थगित

BAN v ENG : इंग्लैंड का बांग्लादेश दौरा मार्च 2023 तक के लिए स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 03, 2021 02:25 pm IST,  Updated : Aug 03, 2021 02:25 pm IST

इंग्लैंड ने छह मैचों की श्रृंखला के लिये बांग्लादेश का अपना दौरा मार्च 2023 तक स्थगित कर दिया है। 

BAN v ENG : इंग्लैंड का...- India TV Hindi
BAN v ENG : इंग्लैंड का बांग्लादेश दौरा मार्च 2023 तक के लिए स्थगित Image Source : GETTY

लंदन। इंग्लैंड ने छह मैचों की श्रृंखला के लिये बांग्लादेश का अपना दौरा मार्च 2023 तक स्थगित कर दिया है। यह दौरा इस साल सितंबर और अक्टूबर में होना था। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति से इस दौरे का नया कार्यक्रम तय करने का फैसला किया।

इस दौरे में तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं। बयान में हालांकि दौरा स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया है लेकिन इंग्लैंड के मीडिया के अनुसार कोविड-19 से संबंधित पृथकवास प्रोटोकॉल के कारण यह निर्णय किया गया। इंग्लैंड के शीर्ष खिलाड़ी अभी भारत के खिलाफ बुधवार से ट्रेंटब्रिज में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों में लगे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल