1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes के लिए मोंटी पनेसर ने इंग्लैंड को दिया जीत का मंत्र, जानिए क्या कहा

Ashes के लिए मोंटी पनेसर ने इंग्लैंड को दिया जीत का मंत्र, जानिए क्या कहा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 10, 2021 04:05 pm IST,  Updated : Oct 10, 2021 04:05 pm IST

पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड को सीरीज में आगे बढ़ने के लिए रूट को शीर्ष क्रम के समर्थन की जरूरत होगी। रूट शानदार फॉर्म में हैं, उनका रिकॉर्ड अविश्वसनीय रहा है क्योंकि वह टीम के लिए 30 प्रतिशत रन बना रहा है।

england should sort out top order batting struggles: monty...- India TV Hindi
england should sort out top order batting struggles: monty panesar Image Source : GETTY

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर को लगता है कि जो रूट की अगुवाई वाली टीम, जो दिसंबर-जनवरी में 11-सप्ताह की एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, उसको हाल के दिनों में अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजी को मजबूत करना होगा। रूट के फॉर्म को छोड़कर, इंग्लैंड का शीर्ष क्रम काफी दिनों से रन नहीं बना पा रहा है। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 0-1 से हार गई है और विराट कोहली के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही थी।

पनेसर ने शनिवार को स्पोर्ट्सडे को बताया, "रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड अपनी पूरी क्षमता के साथ एशेज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इंग्लैंड टीम के शीर्ष बल्लेबाज पिछले कुछ दिनो से रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे है।"

पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड को सीरीज में आगे बढ़ने के लिए रूट को शीर्ष क्रम के समर्थन की जरूरत होगी। रूट शानदार फॉर्म में हैं, उनका रिकॉर्ड अविश्वसनीय रहा है क्योंकि वह टीम के लिए 30 प्रतिशत रन बना रहा है।

बाएं हाथ के स्पिनर पनेसर, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट खेले हैं और 167 विकेट लिए हैं, उसने कहा कि इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों से सावधान रहना चाहिए क्योंकि वह मेहमान टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हैं।

पनेसर ने कहा, "यह ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत है। उनके पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं, यह वह गति है जो संभावित रूप से इंग्लैंड को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।"

T20 World Cup: पेसर उमरान मलिक भारत के नेट गेंदबाज के तौर पर टीम से जुड़ेंगे

2019 में इंग्लैंड में पिछली सीरीज के ड्रॉ होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एशेज पर कब्जा कर लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल