1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v NZ : ICC ने इंग्लैंड पर स्लो ओवर रेट के लिए लगाया भारी जुर्माना

ENG v NZ : ICC ने इंग्लैंड पर स्लो ओवर रेट के लिए लगाया भारी जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2021 06:52 pm IST,  Updated : Jun 07, 2021 06:52 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ लार्ड्स में पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए इंग्लैंड टीम पर उनकी मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 

ENG v NZ : ICC ने इंग्लैंड पर...- India TV Hindi
ENG v NZ : ICC ने इंग्लैंड पर स्लो ओवर रेट के लिए लगाया भारी जुर्माना Image Source : GETTY

लंदन। न्यूजीलैंड के खिलाफ लार्ड्स में पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए इंग्लैंड टीम पर उनकी मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। आईसीसी मैच रैफरी क्रिस ब्रॉर्ड ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि जो रूट की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे।

आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘न्यूनतम ओवर गति के अपराध से जुड़े खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के नियम 2.22 के अनुसार टीम निर्धारित समय में जितने ओवर कम फेंकती है खिलाड़ी पर उस प्रत्येक ओवर के लिए 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगता है।’’

रूट ने अपराध और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायरों माइकल गॉफ और रिचर्ड कैटलब्रो, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने घरेलू टीम के खिलाफ ये आरोप लगाए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल