1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस के चलते इंग्लैंड की इस टीम ने जिंबाब्वे दौरे को बीच में छोड़ा

कोरोना वायरस के चलते इंग्लैंड की इस टीम ने जिंबाब्वे दौरे को बीच में छोड़ा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 15, 2020 10:29 am IST,  Updated : Mar 15, 2020 10:29 am IST

डर्बीशर ने कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़ी स्थिति पर करीबी नजर रखी हुई है और वे इससे संबंधित सभी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। 

Cricket- India TV Hindi
Cricket Image Source : GETTY IMAGE

कोरोना वायरस के खतरे के कारण इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट टीम डर्बीशर ने जिंबाब्वे दौरे को बीच में ही छोड़कर घर वापस आने का फैसला किया है। हलांकि डर्बीशर का कोई खिलाड़ी इस विषाणु से संक्रमित नहीं है। 

डर्बीशर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, ‘‘दौरे पर गई टीम के किसी सदस्य में कोविड-19 से संबंधित कोई लक्षण नहीं दिखा है। हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ का स्वास्थ्य और सुरक्षा हालांकि सर्वोच्च है और इसलिए फैसला किया गया है कि दौरे पर गई टीम को जितना जल्दी संभव हो स्वदेश बुलाया जाए।’’ 

डर्बीशर ने आगे कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़ी स्थिति पर करीबी नजर रखी हुई है और वे इससे संबंधित सभी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। डर्बीशर की टीम इस हफ्ते की शुरुआत में जिंबाब्वे पहुंची थी और शनिवार को बुलावायो में अपने पहले टी20 मैच में सिलेक्ट एकादश को 48 रन से हराया था। जिसके बाद अब इंग्लिश काउंटी टीम ने वतन वापसी की तैयारी का ऐलान कर दिया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल