1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 टीम में नहीं मिली जगह

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 टीम में नहीं मिली जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 01, 2020 08:25 am IST,  Updated : Sep 01, 2020 08:33 am IST

इंग्लैंड के चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा, ‘‘ हम आगामी टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए टीम को मजबूत करने की कोशिश कर रहे है।’’

Joe Root- India TV Hindi
Joe Root Image Source : GETTY

लंदन| इंग्लैंड की टेस्ट टीम में खेलने वाले कई खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए चुनी गयी टीम में शामिल किया गया है लेकिन तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए जो रूट का चयन नहीं हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को शुक्रवार से रोज बाउल में शुरू हो रही सीरीज के लिए टी20 टीम में शामिल किया गया।

रूट और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को एक दिवसीय टीम में शामिल किया गया है जिसमें विश्व कप विजेता बटलर, आर्चर और वुड भी शामिल हैं। तेज गेंदबाज सैम कुरेन को भी इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली दोनों टीमों में जगह दी गयी है। बेन स्टोक्स को किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। यह स्टार हरफनमौला खिलाड़ी पिता की बीमारी के बाद न्यूजीलैंड गया था।

ये भी पढ़ें - IPl 2020 : 'ऐसा लगता था कि मैं जेल में बंद हूं' क्वारंटीन टाइम को लेकर बोले नोर्टजे

सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय चोटिल होने के कारण तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की टीम में नहीं है लेकिन वह 11 सितंबर से शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में वापसी कर सकते है।

ये भी पढ़ें - आईपीएल के आगामी सीजन में है सर्वाधिक टेलीविजन रेटिंग की उम्मीद : सौरव गांगुली

इंग्लैंड के चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा, ‘‘ हम आगामी टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए टीम को मजबूत करने की कोशिश कर रहे है।’’

इंग्लैंड टी20 टीम - इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टॉ, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, जो डेनली, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, आदिल राशिद, मार्क वुड।

ये भी पढ़ें - गौतम गभीर ने बताया सुरेश रैना की गैरमौजूदगी में धोनी को किस नंबर पर करनी चाहिए बल्लेबाजी

इंग्लैंड वनडे टीम - इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टॉ, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, आदिल राशिद, जो रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। एपी आनन्द सुधीर सुधीर 3108 2217 लंदन नननन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल